सिविल लाइन्स स्थित रागेन्द्र स्वरुप ऑडिटोरियम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा महिला प्रबुद्ध वर्ग सम्मलेन व कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में सांसद पूनम महाजन शामिल हुई साथ ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा दर्शना सिंह, रेखा गुप्ता की उपस्थिति रही, उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 2022 विधानसभा जीत का मंत्र भी दिया । पूनम महाजन ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत को विशेष बनाने में महिलाओं की बहुत भूमिका रही है, भारत की महिला अपनी स्वंय भाग्य विधाता है । विकाश की लक्ष्मी साईकिल या पंजे में नहीं आती वो सिर्फ कमल पे ही आती हैं । ये सर्व धर्म समभाव की सरकार है । सभी जात-पात से हटकर देश के लिए काम करती हैं। मोदी की योजनाओं से रूबरू कराते हुए उन्होंने बोला की मोदी ने 71 लाख शौचालय देकर महिलाओं को सम्मान दिया है। यह सब मोदी योगी के कारण सम्भव हो सका। वही मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कई योजनाओं से जनता को लाभान्वित किया है । 100 करोड़ जनता का वैक्सिनेसन पूरा किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह ने विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारी करने को कहा व उपस्थिति प्रबुद्ध महिलाओं से संवाद भी किया । उन्होंने कहा की माहिलाये किसी से पीछे नहीं है अपनी शक्ति को पहचाने और आगे बढे और भारत देश को एक अच्छा समाज देने में अपने सहयोग करें। कार्यक्रम का संचालन रीता शास्त्री ने किया । आभार क्षेत्रीय अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने व्यक्त किया। इस अवसर पर विजया तिवारी, अनीता गुप्ता, जयन्ती वर्मा, पुष्पा तिवारी, अंजली, व चारों जिलाध्यक्ष सरोज सिंह, मीरा भदौरिया, अनीता त्रिपाठी, रेणुका सचान लेखा भदौरिया, रागिनी व महामन्त्री दीप्ति सिंह (एड.)अंजलि तिवारी,बबिता निगम,किरण तिवारी,अनीता दीक्षित, आदि की उपस्थिति रही।


















