Advertisement

कानपुर, शान्तिपूर्ण वातावरण में हजरत बड़े पीर साहब गौसे आज़म की याद में मरकजी जुलूस-ए-गौलिया अपनी प्राचीन सज-धज के साथ कर्नलगंज तिकुनिया पार्क से आल इण्डिया सुन्नी जमीयतुल उलमा के नेतृत्व तथा अंजुमन गौसिया के तत्वाधान में आरम्भ हुआ जिसमें 100 से अधिक अन्जुमन शामिल हुई। जुलूस के आगे पाइलट जीप पर अन्जुमन गौसिया के जनरल सेक्रेटरी नफीस नूरी जुलूस का संचालन व शान्तिपूर्ण वातावरण बनाये रखने की अपील करते हुये चल रहे थे। जुलूस की कयादत हजरत मौलाना मुश्ताक अहमद मुशाहिदी काज़ी ए शहर कानपुर ने की। शहर के अधिकांश उत्मा इकरान भी इस जुलूस का नेतृत्व किया। जिसमें मुफ्ती मो० हनीफ बरकाती, मौलाना मिकाईल जियाई, काजी इकबाल बेग कावरी, मौलाना मुर्तजा हुसैन शरीफी प्रमुख थे। कर्नलगंज नीली पोश रोड, कागजी मोहाल, बेकनगंज, चमनगंज, नई सड़क बेकनगंज रेडीमेड बाजार के लोगों ने बड़े पैमाने पर जुलूस का इस्तकबात किया और लंगर तकसीम किया।खलील अहमद नूरी, रईस वारसी, इमरान वारसी, अब्दुल रहमान वारसी, अब्दुल वहीद कादरी, शकील बेग कादरी, डा० मुस्तफा तारिक, मो० मुशीर, अनीस अहमद कादरी आदि जुलूस में नज़मजब्त बनाये रखने में लगे रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh