Advertisement

कानपुर चाइल्डलाइन से दोस्ती कार्यक्रम के अंतर्गत कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर स्कूली बच्चों ने बाल श्रृंखला बनाकर लोगों को बाल अधिकारों के प्रति किया जागरुक

कानपुर रेलवे चाइल्डलाइन कानपुर व सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी कानपुर नगर के संयुक्त तत्वाधान में 14 नवंबर 2021 से 20 नवंबर 2021 तक चल रहे चाइल्डलाइन से दोस्ती कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशासनिक अधिकारियों व जन सामान्य को बाल अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर स्कूली बच्चों ने बाल श्रृंखला बनाकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया  बाल श्रृंखला जागरूकता कार्यक्रम का आरंभ माननीय संतोष कुमार त्रिपाठी सहायक वाणिज्य प्रबंधक कानपुर सेंट्रल  व माननीय अनिल कुमार तिवारी स्टेशन अधीक्षक कानपुर सेंट्रल का माल्यार्पण कर व उनके द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के दौरान बताया कि हम सबको मिलकर बच्चों की मदद के लिए तैयार रहना चाहिए अगर हमारे बच्चे सुरक्षित होंगे तो हमारे देश का भविष्य सुरक्षित होगा साथ ही कार्यक्रम के दौरान उन्होंने रेलवे चाइल्डलाइन कानपुर के कार्यों एवं कार्यक्रमों की सराहना की और सभी बच्चों को उन्होंने अपना आशीर्वाद प्रदान किया कार्यक्रम के दौरान रेलवे। रेलवे चाइल्ड लाइन निदेशक कमल कांत तिवारी जी ने बताया कि मुसीबत में फंसे बच्चों की मदद के लिए एवं शोषित बच्चे को न्याय दिलाने के लिए एवं बाल अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं रेल मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से चाइल्डलाइन इंडिया फाउंडेशन मुंबई के दिशा निर्देश से रेलवे चाइल्ड लाइन का संचालन कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर किया जा रहा है जिसमें कि अब तक 4000 से अधिक बच्चों की मदद पहुंचाई जा चुकी है इसके पश्चात इंदिरा निकेतन विद्यालय के बच्चों द्वारा बाल श्रृंखला बना कर हाथों में तख्तियां लेकर लोगों को बाल अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया एवं सभी से अपील की गई कि अगर आप किसी बच्चे के अधिकारों का हनन होते हुए देखें या चाइल्ड ट्रैफकिंग होते हुए देखें या किसी बच्चे को मुसीबत में देखें या कोई बाल मजदूर बच्चा देखें या कोई गुमशुदा। अकेला भटका हुआ किसी के द्वारा सताया हुआ बच्चा देखें। तो उसकी मदद के लिए चाइल्डलाइन के निशुल्क नंबर 1098 पर सूचित करें ताकि उस बच्चे के मदद की जा सके और उसके अधिकारों को उसे दिलाया जा सके और बच्चों को बाल शोषण से मुक्त कराया जा सके तभी हमारा समाज व देश सुरक्षित होगा साथ ही कार्यक्रम के दौरान रेलवे चाइल्डलाइन समन्वयक साथ ही रेलवे चाइल्ड लाइन समन्वयक गौरव सचान द्वारा बताया गया कि आज के चाइल्डलाइन से दोस्ती कार्यक्रम के अंतर्गत बाल श्रृंखला कार्यक्रम के माध्यम से। लगभग 1000 से अधिक लोगों को बाल अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया ताकि कोई भी किसी बच्चे के साथ बाल शोषण ना करें और ना ही किसी को करने दे अगर कोई ऐसा पाया जाता है तो उसकी सूचना तत्काल चाइल्डलाइन के निशुल्क नंबर 1098 व संबंधित थाने व रेलवे प्रशासन को दें ताकि उस पर कानूनी कार्यवाही की जा सके और बच्चों को बचाया जा सके अगर कोई मुसीबत में फंसा हुआ बच्चा देखे तो उसकी मदद के लिए चाइल्डलाइन निशुल्क नंबर 1098 पर सूचना दें और बताया कि इन दोस्ती कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 10,000 से अधिक लोगों को बाल अधिकारों व बच्चों की मदद के लिए जागरूक किया जा चुका हैऔर उस बच्चे की मदद करें इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से माननीय संतोष कुमार त्रिपाठी सहायक वाणिज्य प्रबंधक कानपुर सेंट्रल माननीय अनिल कुमार तिवारी स्टेशन अधीक्षक कानपुर सेंट्रल माननीय समर सिंह प्रभारी जीआरपी कानपुर सेंट्रल माननीय नितिन कुमार एसआई आरपीएफ कानपुर सेंट्रल, श्रीमती हेमा तिवारी प्रधानाचार्य ,श्री विनोद कुमार मिश्रा श्री राजेश कुमार तिवारी अध्यापक, उमा चौहान आरती पांडे अध्यापक, रेलवे चाइल्ड लाइन निदेशक कमल कांत तिवारी समन्वयक गौरवसचान काउंसलर मंजू लता दुबे प्रदीप कुमार संगीता सचान रीता सचान अमिता तिवारी ओम प्रकाश व जीआरपी स्टाफ आरपीएफ स्टाफ कुली वेंडरयात्रीगण सफाई कर्मचारी बच्चे व 60 से अधिक स्कूली बच्चे उपस्थित रहे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh