Advertisement

प्रकोष्ठों के गठन से संगठन को मिलेगी मजबूती- डा.बीना आर्या पटेल

भाजपा दक्षिण जिले की अध्यक्ष डा. बीना आर्या पटेल ने नवमनोनीत प्रकोष्ठों एवं विभाग के संयजको व सह संयजको के सम्मान में किदवई नगर स्थित गहोई भवन में आयोजित परिचय कार्यक्रम मे कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों मे विकास कार्य काफी तेजी से हुए है।दोनो सरकारों के कडे फैसलों की बदौलत राष्ट्र विरोधी तत्वो की कमर टूट गई है।भाजपा दक्षिण मे पार्टी के पास तीन मे से दो विधायक हैं।अबकी इन्हीं विकास कार्यों के परिणाम स्वरूप जनता भाजपा को छावनी की सीट तौहफे मे देगी। डा.आर्या ने कहा कि भाजपा संगठन इस समय काफी विशाल रुप ले चुका है ऐसे मे हरएक को मेन बाडी मे समायोजित करना काफी कठिन काम था। अतःजो संगठन के होनहार पुराने भाजपाई छूट गए थे उन्हे विभिन्न प्रकोष्ठों व विभागों का संयोजक एवं सहसंयोजक बनाकर समायोजन किया गया है।इनके मनोनयन से निश्चित रूप से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी विरोधी चारो खाने चित्त होंगें।जिले की तीनो विधानसभाओं मे भाजपा का परचम फहराएगा। संचालन जिला मंत्री संजय कटियार ने किया। जिलाध्यक्ष से सम्मानित होने वालो मे प्रमुख रूप से प्रकाश वीर आर्य, देवेंद्र सब्बरवाल, सन्तोष कुमार दीक्षित, गिरीश बाजपेई, चन्द्र भान दुबे आदि रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh