Advertisement

आदर्श लोक दल का अखिलेश यादव को समर्थन

कानपुर, आदर्श लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष शाकिर अली उस्मानी ने उत्तर प्रदेश के 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जी को बगैर किसी शर्त समर्थन देने का निर्णय लिया है उस्मानी जी ने आगे बताया कि 2012 से 2017 के बीच में अखिलेश यादव द्वारा जितने भी निर्णय लिए गए हैं यह जनहित में थे गरीबों,मजदूरों ,किसानों ,महिलाओं, अल्पसंख्यकों, पिछड़ी जातियों ,नौजवानों ,के लिए जो भी काम किया वह सराहनीय रहा वर्तमान सरकार द्वारा भेदभाव पूर्ण शासन करने की नीति नफरत फैलाने ,महंगाई ,भ्रष्टाचार ,पुलिस उत्पीड़न ,कोरोना काल में मजदूरों व गरीबों का जो शोषण हुआ उससे जनता त्रस्त होकर उत्तर प्रदेश में बदलाव करना चाहती है। वर्ष 1989 से लेकर 2022 तक के विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को उत्तर प्रदेश की जनता ने लगातार दुबारा मौका नहीं दिया है। इससे प्रतीत होता है कि उत्तर प्रदेश की जनता ने योगी जी को विदा करने का मन बना लिया है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh