महान कवित्री,लेखिका,एवं अंग्रेजी की विद्वान सावित्री शुक्ला जी का निधन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी द्वारा सम्मानित ज्ञान भारती इंटर कॉलेज की भूतपूर्व प्रधानाचार्या एवं अंग्रेजी की विभागाध्यक्ष श्रीमती सावित्री शुक्ला का आकस्मिक निधन 82 वर्ष की उम्र में अपने आर्य नगर स्थित आवास में दिनांक 17 नवंबर दिन बुधवार को रात 11:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली वह अपने पीछे अपने पति लक्ष्मी नारायण शुक्ला वरिष्ठ एडवोकेट चार लड़कियां शिखा,सीमा,सुरभि,स्वाति
के अलावा सात पोते पोती छोड़ गई हैं
इस अवसर पर मुकेश सिंह,विभा बाजपेई,प्रतिभा बाजपेई,नरेंद्र भट्ट,अचिंत्य तिवारी,राघव तिवारी,राजीव तिवारी,सतीश निगम,पूर्व सांसद राजाराम पाल,
वरिष्ठ होम्योपैथिक के डॉक्टर हेमंत मोहन ने नम आंखों से नम आंखों से श्रद्धांजलि दी उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 12:30 बजे भैरव घाट में किया गया



















