Advertisement

समाज में शिक्षित महिला की भूमिका समाज और देश का सही विकास|

महिला दिवस के उपलक्ष्य में गेंजेस क्लब में महिलाओं के व्यक्तित्व के विकास के लिए कार्यशाला का आयोजन स्नेहा गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी कंचन सिंह ने बताया कि प्रेसिडेंट संगीता सेंगर, सेक्रेटरी अपर्णा, डिम्पल, गार्गी, रूबी व अर्चना ने दीप प्रज्वलित  करके कार्यक्रम की शुरुआत की, समाज में शिक्षित महिला की भूमिका समाज और देश का सही सच्चे अर्थों में तभी विकास हो सकता है। जब देश की नारी शिक्षित हो। आज पढ़ी-लिखी महिला घर से लेकर व्यवसाय और अन्य कार्य क्षेत्रों में अपना मुक़ाम काम से हासिल करें ,इस विषय पर चर्चा की गयी। महिलाओं को शिक्षित करना और उन्हें शक्ति देना बहुत महत्वपूर्ण है। जिसका समाज में महिला सशक्तिकरण और समाज के विकास के लिए अनुसरण करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर गीता कपूर, प्रीति सिंह, दीपाली शहलोत, पुलिस कर्मी शालिनी व जानकी को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन विजेता व कोपल ने किया। मीडिया प्रभारी कंचन सिंह ने बताया इस तरह के कार्यक्रम समय समय पर आयोजित होने चाहिए, जिससे महिलाओं को एक नयी ऊर्जा मिलती है। इस अवसर पर संगीता सेंगर, कंचन सिंह, सिंधु, अंशुल, सोनिका, मोनिका शालिनी नेहा पंखुरी पल्लवी शालु सोनल जयश्री आदि उपस्थित रहे।

Editor-In-Chief:- Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh