Advertisement

लाल बंगला उद्योग व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम संपन्न

आज दिनांक 9/8/24/ को लाल बंगला उद्योग व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम संपन्न हुआ,यह शपथ ग्रहण का कार्यक्रम लाल बंगला( N,2, रोड) चौराहा खत्री धर्मशाला में संपन्न हुआ, इस शपथ ग्रहण के कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रांत अध्यक्ष राजीव माहना मौजूद रहे,

लाल बंगला उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव का रिजल्ट 28 जुलाई को आ गया था जिसमें अध्यक्ष बलवीर सिंह, उपाध्यक्ष सोनू बाबा, महामंत्री विजय कांत तिवारी, कोषाध्यक्ष राम शंकर गुप्ता, के पूरे पैनल में से तीन पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए, और महामंत्री चुनाव में विजयकांत तिवारी ने प्रचंड जीत हासिल करी थी,

आज लाल बंगला उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि राजीव माहना ने लाल बंगला उद्योग व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी को शपथ दिलाई, जहां अध्यक्ष बलवीर सिंह, उपाध्यक्ष सोनू बाबा, महामंत्री विजय तिवारी, कोषाध्यक्ष राम शंकर गुप्ता, ने शपथ लेते हुए यह विश्वास दिलाया कि वह सदैव व्यापारी हित और बाजार के हित में काम करेंगे, सदैव व्यापारियों के साथ खड़े रहेंगे, और अपने कर्तव्य का निष्पक्ष पालन करेंगे,

इन चार पदों के अलावा भी कमेटी के सभी पदाधिकारी ने शपथ ली, जिसमें संयुक्त मंत्री, संगठन मंत्री, जैसे सभी पदाधिकारी ने अपने पदों की शपथ ली,

कार्यक्रम लगभग 8:30 बजे लाल बंगला खत्री धर्मशाला में आरंभ हुआ जिसमें लगभग लाल बंगला उद्योग व्यापार मंडल के सभी दुकानदारों ने भाग लेकर शपथ ग्रहण समारोह में 4 चांद लगाए,

वही मुख्य अतिथि राजीव माहना के साथ विनोद गुप्ता भी मौजूद रहे, लाल बंगला उद्योग व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी ने विनोद गुप्ता का भी भव्य सम्मान किया,

वही इस पूरे चुनाव को कराने में चुनाव कमेटी का गठन किया गया उसमें मुख्य चुनाव अधिकारी शिवशरण गुप्ता, समिति के सदस्यों भारत गुजराल, छेदीलाल, मोहम्मद इस्माइल, राजीव निगम, को भी प्रशसित पत्र दिया गया, तथा उनका भी सम्मान किया गया,

वही लाल बंगला उद्योग व्यापार मंडल ने थाना चकेरी के थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व को देखते हुए थाना प्रभारी अशोक दुबे का भी भव्य सम्मान किया,

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh