Advertisement

स्वच्छकार कामगार यूनाइटेड फॉर्म के तत्वाधान में ग्वालटोली में बैठक

कानपुर।स्वच्छकार कामगार यूनाइटेड फॉर्म के तत्वाधान में 12/480 ग्वालटोली में बैठक आयोजित की गई जिसमें सफाई मजदूर की समस्याओं को निराकरण करने हेतु जैसे की सुबह 5:00 की हाजिरी को खत्म करना एवं ठेका प्रथा को समाप्त करना समान कार्य का सामान वेतन सफाई मजदूर को दिलाने के विषय में अनिकेत सुनील बाल्मीकि के निवास पर बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक की अध्यक्षता हीरालाल इंजीनियर व संचालन अनिकेत वाल्मीकि व विनोद खोटे ने किया बाबा साहब के चित्र पर माला पहनाकर और स्व सुनील वाल्मीकि के भी चित्र पर माला पहनाकर बैठक का शुभारम्भ किया गया।संतोष भारती ने बताया कि सबसे पहले जो हमारे समाज के लोग शोषण कर रहे है उनका विरोध करना होगा बाबूलाल ने जानकारी दी कि जो महिलाए सुबह पांच बजे हाजरी लगाने जायेगी वहा अपने बच्चो को कैसे स्कूल भेज पायेगी जिससे उनके बच्चे अशिक्षित हो जायेगे जिससे समाज पर बहुत बुरा असर पड़ेगा मनोज वाल्मीकि ने बताया कि जब तक हम सब एक नही हो जाते जब तक किसी कि भी सरकार हो हम लोगो पर इसी प्रकार अत्याचार करती रहेगी जब आजादी की लड़ाई में हमारे बलदानी महा पुरुषों मातादीन भंगी गंगूबाबा मेत्तर आदि उस समय का नाम इतिहास के पन्नो गायब कर रखा है हम सब को एकता दिखानी होगी छेदी खोटे ने जानकारी दी कि जो कोम अपना इतिहास नही जानती वहा कोम क्या जंग लड़ेगी अगर आप लोग अपने हक कि लड़ाई लड़ना चाहते है तो पूरे भारत मे सफाई का कार्य एक दिन के लिए बन्द करना होगा जिससे सरकार को यहां पता चलना चाहिए की हमारी ताकत क्या है इस कार्य के सबसे पहले हमारी पार्टी का एक एक कार्यकर्ता आप लोगो के साथ है सुनील राजदान ने बताया कि अब वहा समय आ गया कि हमे अपने हक अधिकार के लिए एक जुट होना होगा अगर हमारी बातो को सरकार नही माने तो हम लोगो को अनिश्चित काल के लिए हड़ताल करनी होगी इस बैठक में उपस्थित राम प्रकाश भारती सुनील राजधान  रामगोपाल उत्तम हीरालाल भोला हजारिया मनोज वाल्मीकि संतोष पत्रकार वाल्मीकि पंडित जितेंद्र वाल्मीकि बउआ. वाल्मीकि श्रीलाल.खोटे हीरालाल इंजीनियर छेदी खोटे अमित कुमार बाबूलाल जीतू राजेश आदि लोग उपस्थित रहे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh