Advertisement

घूसखोर पंडित वेव सीरीज पर रोक लगाने की मांग किया

अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में ब्राह्मण समाज के ऊपर बनी एक वेब सीरीज घूसखोर पंडत के विरोध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अनुपस्थिति को एडीएम सिटी को दिया गया । राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने कहा कि नेटफ्लिक्स पर घूसखोर पंडित का टीजर दिखाया गया, जिसमें बाह्यण को भ्रष्टाचारी दिखाया गया है। मनोज बाजपेई इस फिल्म में पुलिस इंस्पेक्टर का रोल निभा रहे है। इस फिल्म के डायरेक्टर नीरज पांडे है उन पर जातिवाद फैलाने का आरोप लगाया है। अखिल ब्राह्मण समाज के लोगों ने बड़े चौराहे से कचहरी तक ब्राह्मण का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान , ब्राह्मण एकता जिंदाबाद, जिंदाबाद आदि नारे लगाते चल रहे थे। कहां गया कि इस वेब सीरीज में घूसखोर केवल ब्राह्मण ही नजर आ रहा है दिखाया गया है। यह ब्राह्मण को बदनाम करने की साज़िश की जा रही हैं। इस फिल्म का हम सभी ब्राह्मण विरोध करते हैं व जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मांग करते हैं इस वेव सीरिज को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से नरेश चंद्र त्रिपाठी,असीम बाजपेई, नरेंद्र द्विवेदी, वरूण मिश्रा,ओम नारायण त्रिपाठी, उमेश शुक्ला, मंजू त्रिपाठी, आलोचना मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh