कानपुर
नौ फरवरी से लगेगी खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी
आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी पहली बार आएगी प्रदर्शनी में लगेंगे 100 से ज्यादा स्टॉल
उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की तरफ से मंडलीय प्रदर्शनी का आयोजन 9 से 18 फरवरी तक किया जाएगा,,,, ब्रजेंद्र स्वरूप् पार्क में आयोजित होने वाली खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में 100 से ज्यादा स्टॉल लगाए जाएंगे,,,, इस प्रदर्शनी में कानपुर में पहली बार आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी शिल्प कला के भी बर्तन देखने को मिलेंगे,,,,, इसके अलावा मुरादाबाद के पीतल के बर्तन, प्रतापगढ़ के आंवला के बने उत्पाद, सहारनपुर का फर्नीचर, बनारस की साड़ी समेत अन्य प्रोडक्ट्स की प्रदर्शनी और बिक्री की जाएगी,,, इसके अलावा रेडीमेड वस्त्र और माटी कला बोर्ड की तरफ से आधुनिक चाक और अन्य संयंत्र का प्रदर्शन किया जाएगा,, ढाई करोड़ की बिक्री के लक्ष्य के साथ आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री राकेश सचान करेंगे
कानपुर से भूपेंद्र सिंह की रिपोर्ट


















