Advertisement

श्री सालासर बालाजी महिला मण्डल द्बारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का कलश पोथी यात्रा से शुभारंभ

फूलबाग कानपुर में श्री सालासर बालाजी महिला मण्डल द्बारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश पोथी यात्रा से हुआ। भगवान् श्री कृष्ण की नगरी श्रीधाम वृन्दावन से पधारे विश्व प्रसिद्ध कथा वाचक जी का व्यास पूजन  संतोष सोनी ने किया। भागवत भाष्कर पूज्य श्री कृष्णचंद्र शास्त्री ठाकुर जी महाराज को फूलों से सजी बग्गी मे विराजमान कराकर कथा यजमान मनोज सोनी ने सिर पर श्रीमद्भागवत को रखकर कलश पोथी यात्रा का शुभारंभ बिराहाना रोड स्थित राजस्थान जैवल्र्स से प्रारम्भ हुई,जिसमें 108 महिलाएं सिर पर कलश लिये राजस्थानी परिधान मे मंडल गीत गाते हुए मंगल कलश उठाने वाली भाग्य तेरा बन जायेगा नाचते गाते कलश यात्रा कथा स्थल नानाराव पार्क मालरोड कथा पंडाल मे स्थापित किए गये।
प्रथम दिवस कथा का शुभारंभ कर महात्म्य का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा। जीवन की व्यथा को मिटा दे उसे कथा कहते हैं। उन्होंने कहा धुंधकारी जैसे महापापी प्रभु के पावन चरित्र को श्रवण कर सातवें दिन पवित्र होकर प्रभू के धाम को प्राप्त होगया। आगे शास्त्री जी ने भक्ति ज्ञान वैराग्य की कथा का अद्भुद वर्णन किया। नारद जी ने माता भक्ति के दोनों पुत्रों को कस्ट मुक्त कर जन जन मे भक्ति की स्थापना की। कथा श्रवण के नियम बताये हजारों भक्त प्रथम दिवस की कथा श्रवण कर मंत्र मुग्ध हो उठे। आरती के साथ कथा का विश्राम हुआ।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh