Advertisement

बीस सूत्रीय मांगों के समर्थन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने धरना देते हुए किया विरोध प्रदर्शन

कानपुर। आयकर कर्मचारी महासंघ एवं आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सर्किल की संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा केंद्रीय संयुक्त संघर्ष समिति, नई दिल्ली के आ‌ह्वान पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सर्किल के सभी कार्यालयों के अलावा कानपुर मुख्यालय में भी बीस सूत्रीय मांगों के समर्थन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रातः से मध्यावकाश तक धरना देते हुए सफलतापूर्वक विरोध प्रदर्शन किया।
कानपुर मुख्यालय स्थित आयकर भवन प्रांगण, सिविल लाइंस में विरोध प्रदर्शन को आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ के महासचिव काम० राघवेन्द्र सिंह एवं आयकर कर्मचारी महासंघ के महासचिव काम० सुनील कुमार ने कैडर रिव्यू एवं रीस्ट्रक्चरिंग को शीघ्र लागू करने, नॉन-IRS कैरियर प्रोग्रेशन कमेटी की रिपोर्ट में JCA के सुझावों को शामिल करने, 8वें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस में संघ के सुझावों को सम्मिलित करने, 1 जनवरी 2026 से 50% महंगाई भत्ते को मूल वेतन में समाहित करने, पुरानी पेंशन की बहाली, 18 माह के बकाया DA के भुगतान, कैजुअल लेबर के नियमितीकरण आदि प्रमुख मांगों के समर्थन में मुख्य संबोधन किया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता श्री एस.के. वर्मा, अध्यक्ष (आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ) ने की।
इस अवसर पर आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ एवं आयकर कर्मचारी महासंघ से प्रमुख वक्ताओं में वरिष्ठ केंद्रीय नेता शरद प्रकाश अग्रवाल, शांति भूषण मिश्रा, शिवेन्दु श्रीवास्तव, पंकज यादव, अमित आनंद पाण्डेय, नवनीत शुक्ला के अतिरिक्त मुकेश कुमार, अनिल चौधरी, के.के.शुक्ल, आनंद कुमार, उमेश वर्मा, मोहन लाल मुकेश, वैभव सचान, रजत सिंह चौहान, राम शंकर, बृजेश बाजपेई, शिव कुमार, शक्ति कृष्ण शुक्ला, अक्षत अवस्थी, अनूप तिवारी, स्वाती सचान, हिमाली सिंह, रवि कुमार, अमित पटेल, शशांक ज्योति, शिवम पाल, श्रीभगवान केसरी, नरेन्द्र सिंह, मनोज श्रीवास्तव, अशोक भारती, दीपांकर चौरसिया, शशांक गुप्ता, योगेश गुप्ता, प्रवीन बाजपेई, मयंक सिंह आदि के साथ भारी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh