Advertisement

चकेरी में डंपर-अल्टो की टक्कर के बाद मारपीट और जबरन ले जाने का आरोप, पुलिस जांच जारी

 

चकेरी थाना क्षेत्र में 14 और 15 फरवरी की रात करीब 11:30 बजे एक सड़क हादसा हुआ। इसमें एक डंपर और एक अल्टो कार आपस में टकरा गए। टक्कर में अल्टो कार को हल्का नुकसान हुआ।

हादसे के बाद डंपर मालिक ने पुलिस को बताया कि अल्टो कार के चालक ने डंपर के ड्राइवर और क्लीनर के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, कार को हुए नुकसान के पैसे की मांग की गई और पैसे न देने पर दोनों को जबरन अपनी कार में बैठाकर ले जाने का आरोप भी लगाया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जिस रास्ते से दोनों को ले जाने की बात कही गई थी, वहां के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। जांच में फतेहपुर रोड के टोल प्लाजा के सीसीटीवी में अल्टो कार दिखाई दी, जिसमें कार चालक के साथ डंपर का ड्राइवर और क्लीनर भी नजर आए।

आज डंपर का ड्राइवर और क्लीनर दोनों सुरक्षित पुलिस के सामने आ गए हैं। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है कि पिछले करीब 36 घंटे से वे कहां थे और पुलिस से संपर्क में क्यों नहीं आए।

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि हादसे के बाद अल्टो चालक दोनों को टोल प्लाजा तक लेकर गया था और वहां छोड़ दिया था। टोल के आगे उन्हें साथ ले जाने की पुष्टि अभी नहीं हुई है। सच्चाई पूरी पूछताछ के बाद ही साफ हो पाएगी।

जिन लोगों पर अपहरण का आरोप है, वे अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। बताया जा रहा है कि वे प्रयागराज के रहने वाले हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीम प्रयागराज भेजी गई है।

दोनों का मेडिकल कराया जाएगा और पूरे मामले की जांच जारी है। फिलहाल इतना साफ है कि हादसा हुआ था और उसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। पूरी सच्चाई जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी।

मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh