Advertisement

देहदान कर अमर हुए प्रमोद शंकर दीक्षित

युग दधीचि देहदान महायज्ञ में 318 वीं आहुति के रूप में  रामबाग, आर के नगर कानपुर निवासी 65 वर्षीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त अधिकारी प्रमोद शंकर दीक्षित की पार्थिव देह उनके देहदान संकल्प को पूरा करते हुए जी एस वी एम मेडिकल कॉलेज को देहदान अभियान प्रमुख मनोज सेंगर व माधवी सेंगर के नेतृत्व में समर्पित की गई‌ ‌
प्रमोद कुमार का 22 फरवरी की रात हॉस्पिटल में निधन होने पर परिजनों द्वारा सेंगर दंपति से संपर्क कर देहदान कराने का अनुरोध किया गया, इस पर संस्था प्रमुख ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से संपर्क किया । आज 23 फरवरी को दोपहर 12 बजे पार्थिव देह एनाटॉमी विभाग को समर्पित कर दी गई, देह समर्पण के समय सेंगर दंपति के साथ स्व प्रमोद शंकर दीक्षित के भाई अजय शंकर दीक्षित, पत्नी रेनू दीक्षित व परिजन डा बी के पाण्डेय, डा डा शरद बाजपेई, डा नीरू पाण्डेय, विजय नारायण तिवारी मुकुल, मधु बाजपेई, सीमा अग्निहोत्री, प्रदीप पाण्डेय उपस्थित रहे,

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh