Advertisement

व्यापारियों ने कहा निर्दोष के साथ अन्याय ना हो

कानपुर के मसाला व्यापारी की पत्नी की हत्या अथवा आत्महत्या प्रकरण में आज कानपुर व्यापारी एसोसिएशन क्षेत्रीय नागरिक एवं परिवार के महिलाएं डीसीपी रवीना त्यागी से मिलने उनके कार्यालय गए कानपुर में मुख्यमंत्री और वीआईपी मूवमेंट के दौरान डीसीपी रवीना त्यागी से वार्ता नहीं हो पाई कानपुर व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा की लड़की मरी है इसका हमें बेहद अफसोस है परंतु इस घटनाक्रम की विवेचना साक्ष्य के आधार पर ही और सही होनी चाहिए बिना किसी दबाव के जबकि विरोधी पक्ष थानों पर प्रदर्शन कर रहा है राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ सड़क जाम कर रहा है कानून विरोधी कार्य कर रहा है और पुलिस प्रशासन को दबाव में लेने का प्रयास कर रहा है। अध्यक्ष संजय टंडन ने बताया यदि हमारा व्यापारी निष्पक्ष जांच में दोषी पाया जाए तो उसे भी पुलिस जेल भेज दे किसी निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए कोई दबाव में जांच प्रभावित नहीं होनी चाहिए डीसीपी रवीना त्यागी ने शीघ्र ही इस प्रकरण में मुलाकात का आश्वासन दिया है व्यापारी अपनी बात वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाना चाहते हैं। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से पुष्पेंद्र जायसवाल, कपिल सब्बरवाल, हरजीत सिंह रोमी, सरदार सरबजीत सिंह इंद्रपाल सिंह, रंजीत सिंह बब्बू, रविंद्र सिंह, रवि जायसवाल, मी तू सागरी सागरी, श्याम गुप्ता, महेश केसवानी, मनोहर रुपाणी, अवधेश प्रताप सिंह, गुरमीत सिंह भाटिया, शिवम मल्होत्रा, संजय भाटिया, सुनील चेनानी, रमन नरूला, सहित तमाम लोग थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh