Advertisement

आर्य कन्या इंटर कॉलेज में हुआ अथर्ववेद पारायण यज्ञ एवं सत्संग का महा आयोजन

आर्य समाज एवं स्त्री आर्य समाज द्वारा आर्य कन्या इंटर कॉलेज गोविंद नगर कानपुर में आज अथर्ववेद पारायण यज्ञ एवं सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आचार्य सोमदेव जी वेद पाठी ब्रह्मचारी, विकास जी एवं ब्रह्मचारी अमित जी, स्वामी आत्मानंद वैदिक गुरुकुल सवाई माधोपुर राजस्थान एवं संगीत आचार्य पंडित दिनेश पथिक जी ने अथर्ववेद के अमृत फलदाई श्लोक पढ़कर सबको पुण्य फलदाई मंत्रों का रसास्वादन करवाया। यज्ञशाला में उपस्थित सैकड़ों नर नारियों ने पवित्र स्वाहा की ध्वनि से प्रज्वलित अग्नि में आहुति अर्पित की। राजस्थान से पधारे उपदेशक आचार्य सोमदेव ने दयानंद सरस्वती के जन्मदिन पर बोलते हुए कहा कि महर्षि का प्रादुर्भाव ऐसे समय में हुआ जब भारत में अंग्रेजों का शासन था ईसाई मिशनरी तेजी से भारत में धर्मांतरण का कुचक्र रच रही थी। आचार्यों ने हवन के पश्चात गौ सेवा करने वाले विट्ठल मोहन एवं अणिमा मोहन को सम्मानित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ हेमंत मोहन व डॉक्टर आरती मोहन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आर्य समाज की ओर से संरक्षक त्रिलोकी नाथ रावल, शिवकुमार वोहरा, वीरेंद्र मल्होत्रा, शम्मी कपूर एवं सुरेंद्र गेरा उपस्थित रहे। स्त्री आर्य समाज की ओर से श्री कैलाश मोंगा, मीरा चोपड़ा, चंद्रकांता गेरा, श्वेता सचदेव, मीनाक्षी दुआ उपस्थित रहे। आर्य कन्या इंटर कॉलेज से त्रिलोकी नाथ रावल, शुभ कुमार बोहरा, अनिल चोपड़ा एवं चंद्रकांता गेरा उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh