Advertisement

आग तो आग है दोस्त या दुश्मन फैसला हमे करना है – मनोज गुप्ता|

राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत नोबेल एकेडमी फायर सेफ्टी इंजीयरिंग द्वारा कानपुर एडविल्स प्रा लि मयूर रिफाइनरी में अग्नि सुरक्षा प्रबंधन विषय पर एक प्रशिक्षण व मॉक ड्रिल आयोजित की गई, शिविर का शुभारम्भ मैनेजिंग डारेक्टर मनोज गुप्ता ने किया प्रशिक्षण लखन शुक्ला मुख्य प्रशिक्षक आपदा प्रबंधन शुभम त्रिपाठी डायरेक्टर फायर कॉलेज ने दिया। लखन शुक्ला ने बताया ड्रिल के दौरान काल्पनिक केमिकल फायर की वास्तविक आग का वास्तविक फायर फाइटिंग किया गया। जिसमे कम्पनी की फायर सेफ्टी टीम, रेस्कू टीम, प्राथमिक उपचार टीम ,व साइड सेफ्टी टीम ने अपना प्रदर्शन किया, लखन शुक्ल ने बताया कि सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग मॉक ड्रिल के माध्यम से करते रहना चाहिए, जिससे उपकरणों की क्रियाशीलता पता चलती है, लखन शुक्ल ने बताया किसी घटना के तीन कारण लापरवाही, अज्ञानता, जल्दबाजी है। शुक्ला ने बताया आग, ऑक्सीजन, ईंधन तथा उचित ताप के मिलने पर ही लगती है। इन तीन तत्व में किसी एक को कम या हटा दे तो आग पर काबू पाया जा सकता है। इस अवसर पर मनोज शर्मा, मृदुलेन्द्र सिंह, प्रवेश तिवारी, राजीव श्रीवास्तव ,अभिषेक मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, राजपूत फायर सुपरवाइजर ,योगेंद्र सिंह प्लांट के कर्मचारी सुरक्षा कर्मी आदि उपस्थित रहे।

Editor-In-Chief:- Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh