Advertisement

केंद्र की भाजपा सरकार सेना नौजवानों को संविदा में भर्ती करके देश की सुरक्षा के साथ कर रही खिलवाड़

कानपुर, समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ के नगर पदाधिकारियों सदस्यों विधानसभा अध्यक्षों की मासिक बैठक सैनिक प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष रमेश यादव की अध्यक्षता में गोविंद नगर विधानसभा के अध्यक्ष जितेंद्र यादव के निज निवास मकान नंबर 573 ए ब्लॉक बर्रा 6 में संपन्न हुई।बैठक में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा सेना में 9 जवानों को संविदा में भर्ती करने की साजिश पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई और कहा गया कि समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ इसका पुरजोर विरोध करेगा।बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष रमेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि
भारत सरकार द्वारा सेना मैं संविदा पर भर्ती करके केंद्र की भाजपा सरकार देश की सुरक्षा व नौजवानों के भविष्य के साथ एक सोची समझी साजिश के खिलवाड़ करने का षड्यंत्र कर रही है संविदा में भर्ती सेना के जवानों के हाथों देश व देश की सीमाएं कभी सुरक्षित नहीं रह सकती है संविदा पर भर्ती किए जाने वाले सैनिक देश को कभी सुरक्षित नहीं रख सकते हैं
सैनिक को भर्ती के बाद ट्रेंड होने में सालों लग जाते हैं और संविदा वाले सैनिक कम समय के लिए भर्ती होंगे तो वह ट्रेंड नहीं हो पाएंगे युद्ध के समय इसका बहुत बुरा परिणाम होगा
सेना में भर्ती संविदा सैनिक को सेना की ट्रेनिंग दी जाएगी थोड़े समय में छोड़कर चले जाएंगे इसका नाजायज फायदा उठाएंगे और जवान का प्रोफेशनल हमेशा कमजोर है।बैठक में नगर अध्यक्ष रमेश यादव ग्रुप कैप्टन आर के यादव महासचिव अनवर सिंह यादव कोषाध्यक्ष अरविंद यादव गोविंद नगर विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र यादव आर नगर विधानसभा अध्यक्ष हरेंद्र सिंह मानसिंह सागर यादव वीरेंद्र सिंह उपाध्यक्ष रामपाल सिंह गोरे यादव संतोष यादव ओम प्रकाश विजेंद्र आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh