Advertisement

प्राणी उद्यान में मास्क किया गया अनिवार्य

कानपुर चिड़ियाघर में मौजूदा समय में सैकड़ो जानवर हैं और सबका अलग-अलग खान-पान है,,,,गर्मी में उनका हाजमा ठीक रहे जिसके लिए पानी वाले फलों का इंतजाम किया गया है,,,ककड़ी खीरा तरबूज और खरबूजे जैसे मौसमी फल जानवरों के साथ पक्षियों को दिए जा रहे हैं,,, साथ ही बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए चिड़ियाघर में मास्क अनिवार्य किया गया है

आपको बताते चलें सूरज की तपिश के साथ गर्म लू के थपेड़े इंसानों के साथ जानवरों को झुलसा रहे हैं,,,, ऐसे में चिड़ियाघर में जानवरों को बचाने के लिए जू प्रबंधन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं,,,,बाडों में स्पि्रंकलर के साथ साथ बर्फ की सिल्ली और कूलर का इंतजाम किया गया है,,,, जिससे जानवरो और पक्षियों को गर्मी से राहत मिल सके,,,, चिड़ियाघर के पशु चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि शेर जैसे मांसाहारी जानवरों की डाइट भी कम की गई है जिससे वो जो खाए वह आसानी से पच सके,,,, इन दिनों कानपुर में कोरोनावायरस का संक्रमण भी तेजी से बढ़ रहा है लगातार कोरोनावायरस  की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है जिसको देखते हुए जू प्रशासन भी सतर्कता बरत रहा है और चिड़ियाघर में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है डॉ अनुराग सिंह का कहना है कि जानवरों को संक्रमण से बचाने के लिए भी इंतजाम किए गए एंट्री पॉइंट के साथ ही अलग अलग जगहों पर सेनेटाइजर की व्यवस्था की गई है बिना मास्क किसी को भी एंट्री नही दी जा रही है ।।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh