Advertisement

शिकायत करने पर दबंगों ने की मारपीट का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

कानपुर

कानपुर जाजमऊ में मकान कब्जे की शिकायत करने पर दबंगों ने पुलिस के सामने पीड़ित की पिटाई कर दी,,, वही चकेरी पुलिस मूकदर्शक बनी पूरा मामला देखती रही,,,, वही किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया आपको बताते चलें डिफेंस कॉलोनी निवासी कनीज जेहरा ने बीतें दिनों सपा विधायक के भाई रिजवान सोलंकी और उसके साथियों पर मारपीट जबरन मकान खाली कराने का आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी,,,,, वही पीड़ित की शिकायत से बौखलाए सपा विधायक के भाई ने पीड़ित की पिटाई कर दी,,,,इतना ही नही जिस दौरान मारपीट हुई उस वक्त चकेरी पुलिस भी मौके पर मौजूद थी,,,, लेकिन पुलिस मूक दर्शक बनी देखती रही और बिना कार्रवाई की लौट गई उधर किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया,,,, पीड़ित का कहना है कि दबंग मकान खाली कराने को लेकर आए दिन मारपीट करते है और जान से मारने की धमकी देते हैं लेकिन दबंगो की ऊंची पहुंच के चलते पीड़िता की कही सुनवाई नहीं होती ।।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh