Advertisement

थाना बिधनू अंतर्गत नशेबाज बाबा पड़ोसी को कर रहा परेशान

कानपुर। कल्याणपुर गांव अलकनंदा रोड थाना बिधनू अंतर्गत रहने वाली रामवती राजपूत ने लगाई न्याय की गुहार जानकारी के अनुसार रामवती ने बताया कि पप्पू राजपूत उर्फ पप्पू बाबा ने के ,डी ए की जमीन को कब्जा करके मंदिर का निर्माण करा दिया मंदिर की आड़ में वह नशे बाजी का कारोबार कर रहा है आए दिन वहां पर नशेबाज लोग बैठ कर चरस गांजा व शराब पीते हैं पड़ोसी होने के नाते मना करने पर दबंग बाबा जान से मारने की धमकी दे रहा है क्षेत्रीय पुलिस को बुलाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई बल्कि दबंग बाबा के द्वारा ही शिकायत करा कर पुलिस मेरे पति को कुरिया चौकी में पकड़ा दिया जाता हैं और उसको मारा गया पैसे देने के बाद ही पति को छोड़ा गया मैं न्याय के लिए दर-दर भटक रही हूं न्याय न मिलने के कारण आज पुलिस अधीक्षक कानपुर आउटर को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई योगी सरकार अवैध मंदिर को चिन्हित करके तोड़ने का आदेश दिया है वहीं दबंग बाबा ऐसे आदेशों को ठेंगा दिखा रहा है के डी ए के अधिकारियों की लापरवाही होने के कारण दबंग बाबा अपना अवैध निर्माण बढ़ता जा रहा है। पीड़ित अपने पांच बच्चे को लेकर दर दर भटकने के लिए मजबूर हैं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh