Advertisement

बैंक आफ महाराष्ट्र द्वारा आईकाॅनिक सप्ताह समारोह का आयोजन

कानपुर नगर – सोमवार को बैंक ऑफ महाराष्ट्र देश के सार्वजनिक क्षेत्र का एक अग्रणी बैंक है। बैंक ने ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के भाग के रूप में आईकॉनिक सप्ताह समारोह के दौरान 13 जून, 2022 को बीकानेरवाला, काकादेव कानपुर में कस्टमर कनेक्ट एंड आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया। श्री आदित्य प्रकाश,अंचल प्रबंधक , बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। श्री प्रवीन कुमार सिंह (उप अंचल प्रबंधक) , श्री रमेश भंडारी (मुख्य प्रबंधक) , श्री रितेश पांडेय (मुख्य प्रबंधक), श्री विश्राम सिंह (मुख्य प्रबंधक) और अन्य स्टाफ सदस्य इस अवसर पर उपस्थित थे। श्री आदित्य प्रकाश ,अंचल प्रबंधक ने इस अवसर पर कहा कि “हम भारत सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूकता उत्पन्न करते हुए अधिक से अधिक ग्राहकों को जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसके लिए बैंक ने ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुकूल उत्पाद तैयार किए हैं, जो उन्हें आत्मनिर्भर बनाएंगे।” श्रीमान अंचल प्रबंधक ने यह भी बताया कि हमें इन कार्यक्रमों से अत्यधिक उत्साहजनक प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है और इससे हमारी ग्राहक यात्रा तथा नए व्यवसाय संग्रहण को भी प्रोत्साहन प्राप्त हो रहा है।इस आयोजन में 22 से भी अधिक लाभार्थियों को श्री आदित्य प्रकाश,अंचल प्रबंधक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के कर-कमलों से लगभग रु.25.40 करोड़ के मंजूरी पत्र वितरित किए गए, इस कार्यक्रम मे 10 से अधिक नये ग्राहको ने लगभग 30 करोड के ऋण प्रकरण प्रस्तुत किये । इसके साथ ही, लखनऊ अंचल की विभिन्न शाखाओं में कस्टमर कनेक्ट एंड आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किए गए बैंक के कार्यपालक निदेशक श्री आदित्य प्रकाश,अंचल प्रबंधक की पहल पर अधिक से अधिक ग्राहकों को जोड़ने के लिए पूरे लखनऊ अंचल में कस्टमर कनेक्ट एंड आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किए गए।श्री रितेश पांडेय , मुख्य प्रबंधक , कानपुर मुख्य शाखा अमित श्रीवास्तव वरिष्ठ प्रबंधक काकादेव शाखा द्वारा कार्यक्रम में स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया और श्री प्रवीन कुमार सिंह , उप अंचल प्रबंधक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, लखनऊ अंचल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh