Advertisement

जीएसवीएसएम पीजीआई में 15 जून से सुपर स्पेशलिटी विभागों की ओपीडी का ट्रायल शुरू होगा।

जीएसवीएसएम मेडिकल कालेज के हैलट अस्पताल में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के चौथे चरण के तहत बन कर तैयार जीएसवीएसएम पीजीआई में 15 जून से सुपर स्पेशलिटी विभागों की ओपीडी का ट्रायल शुरू होगा। इसमें न्यूरो सर्जरी, न्यूरोलाजी, यूरोलाजी से जुड़े मरीजों का इलाज किया जाएगा।
बता दें कि 15 जून से सुपर स्पेशलिटी विभागों में होने वाले ओपीडी ट्रायल के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, जिसके तहत ओपीडी में दिखाने के लिए एक दिन पहले अप्वाइंटमेंट लेना होगा। प्रत्येक विभाग में रोज 50 मरीज देखे जाएगे। वहीं जीएसवीएसएम के प्राचार्य प्रोफेसर संजय काला ने बताया कि करीब 200 करोड़ रूपए से बनकर तैयार सात मंजिला जीएसवीएसएम पीजीआई में 15 जून से ओपीडी का ट्रायल शुरू होगा। जिसमें न्यूरो सर्जरी और न्यूरोलाजी विभाग की ओपीडी प्रतिदिन चलेगी, जबकि यूरोलाजी विभाग की ओपीडी सप्ताह में तीन दिन चलेगी। बता दें कि न्यूरो साइंस सेंटर के सामने स्थित जीएसवीएसएम पीजीआई के गेट से मरीजों को प्रवेश दिया जाएगा। फिलहाल सुरक्षा कारणों से जीटी रोड की तरफ का गेट बंद रहेगा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh