Advertisement

कानपुर : बीते दिनों 3 जून को जुमे की नमाज के बाद हुई कानपुर हिंसा के बाद पूरे देश में फैली हिंसा कि घटना के विरोध में गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर बजरंग दल द्वारा देशभर में एक हजार से अधिक जगहों पर विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है।
इस दौरान खालासी लाइन स्थित चौराहे पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस्लामिक जिहादी और कट्टरपंथियों के खिलाफ सड़क पर उतरकर विरोध जताया। इसके बाद कार्यकर्ताओ द्वारा हुनुमान चालीसा के पाठ कर महामहिम राष्ट्रपति कों सम्बोधित ज्ञापन DCP को सौंपा गया।
यह जानकारी बजरंग दल के पूर्व संयोजक प्रकाश शर्मा ने दी कानपुर हिंसा पर कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय साजिश है। साथ ही उन्होंने बताया कि बजरंग दल ने आज शहर के 4 प्रमुख चौराहों पर धरना प्रदर्शन किया। वहीं यूपी में छह प्रांतों में सवा सौ से अधिक स्थानों पर धरने-प्रदर्शन किए जारहे है । हमारा उदेश्य कल होने वाली जुमे कि नमाज को लेकर प्रसाशन को एलर्ट करना है ताकि विगत दिनों जुमे कि नमाज के बाद हुई घटना कि पुनरावृति न हों सके। कानपुर हिंसा में विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने हिंसा को बढ़ाने का काम किया ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh