Advertisement

जुमे को लेकर कैंट एसीपी ने समाजसेवीयों के साथ बैठक की

कानपुर। 3 जून को कानपुर में हुई हिंसा को लेकर कैंट एसीपी मृगंाग शेखर पाठक ने समाजसेवी और सिविल डिफेन्स के लोगों के साथ जाजमऊ स्थित एसटी ग्राउंड बैठक करके में शांति व्यवस्था बनाने की नीति बनाई। आपको बता दें कि इस बैठक में हर समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। कैंट एसीपी मृगंाग शेखर पाठक ने लोगों को पुलिस के प्रति जागरूक किया। उन्होंने विस्वास दिलाया कि पुलिस आपके लिए 24 घंटे आपके सहयोग में खड़ी हैं। अगर आपके आसपास कही भी कोई अराजक तत्व किसी तरह की अफवाह फैला रहा हो तो इसकी जानकारी थाना, सर्किल एसीपी, डीसीपी, एडीसीपी और कमीशनर साहब से शिकायत कर सकते हैं। शिकायत होने पर तत्काल उसपर कार्यवाही की जाएगी। शहर में कही भी किसी तरह का कोई माहौल ख़राब करता हैं तो उसकी जानकारी पुलिस को देना आपकी जिम्मेदारियां हैं। एसीपी ने लोगों को पुलिस के प्रति जागरूक करके विश्वास दिलाया पुलिस आप जनता की मदद करेंगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh