Advertisement

आप रहो स्वस्थ मस्त हम कर रहे पैदल गस्त

कानपुर-बीती 3 जून की बात हुई पुरानी, सबधर्म मजहब मिलकर लिखेंगे भाई चारे की नई कहानी अत्याधुनिक हथियारों से लैस भारी भरकम पुलिस फोर्स बुधवार की शाम को यह संदेश देने और लोगों को सुरक्षा का एहसास कराने के लिए पैदल मार्च करने निकली

पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना की अगुवाई में निकले पैदल मार्च में जिलाधिकारी कानपुर नगर विशाख जी, सँयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी के साथ ही अर्द्ध सैनिक बल, आरएएफ, पीएसी, घुड़सवार पुलिस भी शामिल रही सभी को सुरक्षा का एहसास कराते हुए निकला भारी पुलिस बल का फ्लैग मार्च सद्भावना चौकी, यतीमखाना, रेहमानी मार्केट, रूपम चौराहा हलीम कालेज चौराहा टोकनिया पुरवा ,रजबी रोड नई सड़क परेड होते हुए वापस सद्भावना चौकी तक रूट मार्च कर समाप्त हुआ इस दौरान अधिकारियों ने क्षेत्रीय लोगों से बात करके उनके हालचाल लिए साथ ही क्षेत्र में हलचल को भांपते हुए सभी के सुरक्षित होने का एहसास दिलाया

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh