Advertisement

कानपुर। स्थानीय निकाय की डायरेक्टर नेहा शर्मा ने आज कानपुर पहुंच कर नगर निकाय से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। बैठक में कानपुर नगर निगम के साथ पूरे मंडल से नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों के अधिकारी भी पहुंचे थे। बैठक में अमृत योजना के तहत तालाबों के जीर्णोद्धार की प्रगति पर सवाल जवाब हुए। बरसात से पहले नालों की सफाई के बारे में सभी अधिकारियों से पूछा गया। सड़क सुरक्षा से जुड़े चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी ली गई। डायरेक्टर ने सभी अधिकारियों से शासन की मंशा के तहत काम करने को कहा। सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं पर खास ध्यान देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व नगर विकास मंत्री प्रदेश के महानगरों व छोटे शहरों को बेहतर करना चाहते हैं। इसके लिए तमाम तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। सभी अधिकारी योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के लिए कड़ी मेहनत करें। खास तौर पर जनता से जुड़ी सभी सुविधाओं का लाभ लोगों को मिले।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh