कानपुर , आजादी के 75वे अमृत महोत्सव व हर घर तिरंगा जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत एनएस टिम्बर इंडस्ट्रीज एवं टिम्बर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री हाजी मोहम्मद नदीम खान ने ओ0ब्लॉक किदवई नगर आलू मंडी में सैकड़ों कि संख्या में दिव्यांग जनों , घर घर ,ऑटो, रोड के किनारे दुकानदारों, को झंडा वितरण किया। हर घर तिरंगा के नारे लगाए गए, और सभी को झंडे वितरित किए गए झंडा हमारे देश का प्रतीक है, हमारे देश की शान है, आजादी के 75 वे वर्षगांठ को लेकर झंडा वितरण किया गया। हाजी मोहम्मद नदीम खान ने कहा कि भारत की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर वृहद स्तर पर राष्ट्रीय ध्वज का आम लोगों में वितरण किया गया जिसमें हर वर्ग समुदाय संप्रदाय के नर नारी हर्ष उल्लास के साथ राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर ले जाने के लिए लालायित दिखे कुछ ही मिनटों में भारी संख्या में ध्वज आम लोगों में वितरण हो गए। इस अवसर पर क्षेत्रीय की जनता ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर मनोज शुक्ला संजय विश्वकर्मा शम्मी पांडे सुमित कुमार सिंह अलीम खान एहतेशाम, इत्यादि लोग मौजूद रहे!
एन0एस0टिम्बर इंडस्ट्रीज ने झंडा वितरण किया


















