Advertisement

गंगा मे स्न्नान कर सूर्य आराधना ,ऋषि तर्पण,पितृ तर्पण के पश्चात जनेऊ का पूजन अर्चन किया

कानपुर, अखिल भारतीय ब्राम्हण एकता परिषद द्वारा आयोजित श्रावणी उपाक्रम कार्यक्रम अटल घाट मे आयोजित हुआ। मंडल उपाध्यक्ष प्रत्यूष द्विवेदी ने बताया सर्वप्रथम सभी विप्रो ने गंगा मे स्न्नान कर सूर्य आराधना , ऋषि तर्पण,पितृ तर्पण के पश्चात जनेऊ का पूजन अर्चन किया ।आचार्य अवधेश द्विवेदी द्वारा ब्राम्हणतव के प्रतीक यज्ञोपावीत का पूजन मंत्रो उच्चारण के माध्यम से विधि विधान से कराया गया। प्रमुख यजमान मंडल अध्यक्ष हरी त्रिपाठी सभी मंडल उपाध्यक्ष प्रत्यूष द्विवेदी ने आचार्य द्वारा बताये पूजन विधि से पूजा अर्चना की।  पुराने जनेऊ को गंगा मे विसर्जित करने के पश्चात नये जनेऊ को धारण किया गया। 11000 जनेऊ को विधि विधान से पूजा कर आम जनमानस को प्रसाद स्वरुप वितरित किया गया। कार्यक्रम मे हरी त्रिपाठी, प्रत्यूष द्विवेदी , शिवम् त्रिपाठी, संजय मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, कुमार प्रीत पाण्डेय, विवेक मिश्रा, अरविन्द अवस्थी ,आशुतोष मिश्रा, श्यामेश मिश्रा ,नरेन्द्र शास्त्री, दिव्य द्विवेदी ,धर्मेंद्र ,शास्वत द्विवेदी आदि विप्रजनो ने अपनी अपनी सहभागित की।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh