Advertisement

कानपुर के आउटर थाना महाराजपुर पुलिस व स्वाट टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है दरअसल महाराजपुर पुलिस ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम फर्जी जॉइनिंग लेटर तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है अपर पुलिस अधीक्षक आउटर ने बताया कि यह सभी जालसाज एक टीम बनाकर काम करते थे रेलवे में लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर इस गिरोह ने करीब 20 लाख 26 हजार 300 सौ रुपए हड़प लिए थे इस गिरोह में रोशन नामक आरोपी रेलवे के फोर्थ क्लास मानिकपुर में नौकरी करता है और इस समय मानिकपुर में पोस्टेड है इस पूरे गिरोह अलग अलग जिलों में लोगो को अपना शिकार बनाते है महाराजपुर में एक युवक ने इनके खिलाफ पुलिस से शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने सर्विलांस की सहायता से इन सभी की लोकेशन ट्रेस कर पांचों अभियुक्तों को मुखबिर की  सूचना पर कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 9 से गिरफ्तार कर लिया है पूछताछ के दौरान इन सभी अभियुक्तों ने अपना गुनाह कबूल किया है पकड़े गए पांचों अभियुक्तों में से तीन प्रयागराज के रहने वाले हैं जबकि एक झारखंड और हरियाणा का रहने वाला है पुलिस ने इन पांचों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है और इस गिरोह से जुड़े लोगो की पूछताछ की जाएगी और उनको पुलिस जल्द गिरफ्तार करके जेल भेजेगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh