Advertisement

जूता कारखाने में लगी भीषण आग

कानपुर। जाजमऊ इलाके के पोखरपुरवा में स्थित जूते के कारखाने में शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे शॉर्टसर्किट होने से आग लग गई मौजूद लोगों के काफी प्रयास के बाद भी देखते देखते आग ने लिया विकराल रुप । जिससे आसपास के लोगों में दहसत का माहौल बन गया। वही सूचना पर पहुंचे जाजमऊ थाना प्रभारी ने आसपास के मकानों को खाली करवाया और अपनी जान को जोखिम में डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना के करीब एक घंटे बाद पहुंची दमकल ।

जाजमऊ के केडीए इलाके के रहने वाले उस्मान अख्तर का अदीबा इंटरनेशनल नाम से पोखरपुरवा जूते का कारखाना हैं। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे शॉर्टसर्किट होने से आग लग गई। देखते देखते आग ने विकराल रुप ले लिया।आग लगता देख सभी इलाकाई लोगों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। वही इलाकई लोगों ने पुलिस को सूचना दि। सूचना पर पहुंचे जाजमऊ थानाध्यक्ष पवन कुमार,एस आई प्रसून मिश्रा, सिपाही दीपक चाहर, शोएब,कफील,प्रमोद गुर्जर, अजय,पालेंद्र, मुदस्सिर,समेत पुलिसकर्मियों ने अपनी जान को जोखिम में डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। पुलिस ने आसपास के दर्जन से अधिक लोगों के मकान खाली करवाया। दमकल आने के एक घंटे के बाद आठ दमकलों की मदद से आग पर पाया गया काबू अधिकारी का कहना हैं कि जांच की जाएगी। अगर कमियां पायी जाएंगी तो संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh