Advertisement

कबाड़ी व्यापार मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा

कानपुर,हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को कबाड़ी व्यापार मंडल के नेतृत्व में गडरियन पुरवा चौराहा, इत्यादि क्षेत्रों में झंडा यात्रा निकाली गई स्थित अपने प्रतिष्ठान के आसपास कबाड़ी व्यापारियों ने राष्ट्रीय ध्वज वितरण किया जिसमें  चंदी गुप्ता संगठन मंत्री ने कहा कि इस साल जब हम आजादी का अमृत मौसम मना रहे हैं तो हर घर तिरंगा अभियान को और सशक्त बनाना है 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घर पर तिरंगा फहराया प्रदर्शित करें यह अभियान राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारे जुड़ाव को और मजबूत करेगा भारत का ऐतिहासिक जन आंदोलन का साक्षी बन रहा है इसके उत्साह से देश के हर गांव कस्बे और शहर में तिरंगे की मांग में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है
यदि आप अभी तक इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा नहीं बने हैं तो आज ही तिरंगा लाए और अपने घर पर लगए और देश की शान को और बढ़ाएं वही घर-घर तिरंगा बांटने में लगे व्यापारियों में काफी उत्साह देखा गया । अवसर पर शंभू शंकर शर्मा अध्यक्ष चंदी गुप्ता संगठन मंत्री योगेंद्र यादव कोषाध्यक्ष संतोष पाल राजकिशोर हरिशंकर यादव हरिशंकर भीम गौरी शंकर इत्यादि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh