Advertisement

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव को समर्पित एक तिरंगा यात्रा मरियमपुर चौराहे में स्थित सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आरंभ हुई यात्रा में सिख समाज के लोग भारत माता की जय के उद्घोष करते हुए मरियमपुर चौराहे से कबाड़ी मार्केट होते हुए गोमती चौराहे से नजीराबाद तक होते हुए और अशोक नगर के मध्य से निकलते हुए शहीद स्थल मोतीझील पर जाकर समापन हुआ  कार्यक्रम के प्रारंभ में सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के उपाध्यक्ष सरदार गुरविन्दर सिंह छाबड़ा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान हरविंदर सिंह लाड, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कारवां श्री भवानी भीख जी एवं अवध बिहारी मिश्रा जी ने मूर्ति पर माल्यार्पण करके यात्रा को आरंभ किया बड़ी संख्या में सिख समाज के लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के उद्घोष करते हुए जब दो पहिया वाहनों का कारवां आगे बढ़ रहा था तो तमाम सिख संगठनों और व्यापारी संगठनों ने इस यात्रा का स्वागत किया और आजादी के अमृत महोत्सव पर उन शहीदों को याद किया जिनके कारण हम लोग आज आज़ादी की सांस ले पा रहे उत्तर प्रदेश पंजाबी अकेडमी के उपाध्यक्ष गुरविन्दर सिंह छाबड़ा ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित तिरंगा यात्रा में उन गुमनाम शहीदों को भी याद किया गया जिनके कारण हम लोग आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं और झंडा वितरित करने का काम भी उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी द्वारा किया गया तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से सहयोगी संस्था सिख वेलफेयर सोसाइटी के चरणजीत सिंह नामी, डॉक्टर मनप्रीत सिंह भट्टी, गगनदीप सिंह, रिंपी बिंद्रा, सोमी, सोनू, संदीप छाबड़ा, अलख, गगन सोनी, शंटी चावला, कैप्टन भाटिया, हरमिंदर सिंह पूनी, कवलदीप सिंह, मनजीत ठुकराल, यश छाबड़ा ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh