Advertisement

कानपुर कमिश्नर बीपी जोगदंड ने 36 पीआरवी को झंडा दिखाकर रविवार की सुबह तिरंगा यात्रा के लिए रवाना किया

कानपुर। कानपुर कमिश्नर बीपी जोगदंड ने 36 पीआरवी को झंडा दिखाकर रविवार की सुबह तिरंगा यात्रा के लिए रवाना किया। यात्रा की शुरुआत भौती से बर्रा, नौबस्ता, कोयला नगर, रामादेवी होकर जाजमऊ में समाप्त हो गई।

आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला के तहत 14 अगस्त को डीसीपी यातायात बसंत लाल और डीसीपी पश्चिम विजय दुल ने 36 पीआरवी के जवानों के साथ भौती से लेकर जाजमऊ तक तिरंगा यात्रा निकाला और लोगों को घरों में झंडा लगाने की अपील की। इस यात्रा में पीआरवी के करीब 120 जवान मौजूद रहें। साथ ही पुलिस ने बच्चों को तिरंगा बांटकर उनका मनोबल बढ़ाया। साथ ही राष्ट्रगान होने के बाद पुलिस ने परेड करके झंडा फहराया गया। इसी दौरान दर्जन से अधिक समाजसेवक भारत माता की जय नारे लगाते हुए कार्यक्रम में शामिल हुए।

पश्चिम पुलिस उपायुक्त विजय दुल ने सैकड़ों लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सुबह से बारिश हो रहीं है इस दौरान आप सभी ज्यादा संख्या में एकत्र होकर यात्रा को भव्य बनाया। तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए हम आपके आभारी हैं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh