Advertisement

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक व्यापार महा सभा ने चर्च में झंडा वितरण किया

कानपुर, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक महासभा के जिला अध्यक्ष संजीव साइलस के नेतृत्व में 75वें आजादी के अमृत महोत्सव में एल०एल०जे०एम० चर्च सिविल लाइन्स कानपुर में प्रधानमंत्री द्वारा घोषित घर-घर तिरंगा के कार्यक्रम को लेकर सुबह 9:00 बजे तिरंगा झण्डा वितरण तथा राष्ट्रगान और देश के उन्नति, विकास तथा एकता व शान्ति के लिये प्रार्थना की गई । यह कार्यक्रम मसीह समाज द्वारा देश की अखण्डता, एकता तथा देश के प्रति प्रेम वफादारी का प्रतीक होगा। यह अपने आप में पहला कार्यक्रम है जो प्रथम बार चर्च के अन्दर किया गया! इस अवसर पर पादरी जेजे ओलिवर, विनय मेसी,रोन आइबेनज़र, सुशील अल्बर्ट एनके तिवारी, इत्यादि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh