Advertisement

अपराध मुक्त सामाजिक चिकित्सा समिति ने जुर्माना अदा कर 5 बंदियों को जेल से रिहा कराया

कानपुर, जिला कारागार कानपुर में अपराध मुक्त सामाजिक चिकित्सा समिति ने आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर कारागार परिसर में बंदियों के साथ बहुत धूमधाम से मनाया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश में मयंक कुमार जैन विशिष्ट अतिथि परिवार न्यायालय न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा महानगर मजिस्ट्रेट शिखा रानी जयसवाल विधिक सेवा प्राधिकरण जिला सचिव सुशील कुमार सिंह सभी अतिथियों का स्वागत जेल अधीक्षक बीडी पांडे ने पुष्प गुच्छ प्रदान करके किया  समिति के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया समिति के कार्यों के विषय में उपाध्यक्ष डॉ रितु वाजपेई ने सभी को विस्तार से अवगत कराया समिति के चेयरमैन आशुतोष बाजपेई ने बताया 5 बंदियों का जुर्माना न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जमा कराकर जुर्माना रसीदें कारागार को उपलब्ध कराई गई जिसके उपरांत 5 बंदी गणों को रिहा कराया रिहाई के उपरांत रिहा होने वाले बन्दी को अपने घर पर लगाए जाने हेतु राष्ट्रीय ध्वज भी प्रदान किया गया इस मौके पर जेल प्रशासन से जेलर पांडे जी डिप्टी जेलर प्रशांत उपाध्याय कृष्णकांत राजेश मौर्या अरविंद कुमार अजय मिश्रा आशीष द्विवेदी एवं समिति के सचिव अंकुश अग्रवाल सह सचिव राजेश शुक्ला महासचिव योगेश बाजपेई आदि लोग उपस्थित रहे!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh