Advertisement

न्यू इंडिया चर्च ऑफ गॉड के द्वारा सभी सदस्यों को राष्ट्रीय तिरंगे झंडे को वितरित किया गया।

कानपुर, न्यू इंडिया चर्च ऑफ गॉड के द्वारा सभी सदस्यों को राष्ट्रीय तिरंगे झंडे को वितरित किया गया।चर्च के प्रमुख पादरी पादरी जितेंद्र सिंह ने आए हुए सभी लोगो को परमेश्वर के वचन बाईबल से भी बताया कि परमेश्वर हमे सिखाते है कि हम अपने देश के लिये एवं जिम्मेदार पदाधिकारियों के लिये निरंतर प्रार्थना करते रहे ताकि हम भक्ति, चैन व शांति के साथ जीवन बिता सके साथ ही आवश्यकता पड़ने पर अपने देश की सेवा के लिये हर पल तैयार रहे।चर्च के द्वारा आये हुये लोगो को तिरंगे झंडे देते हुए उत्साहित किया गया की 15 अगस्त को स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर अपने अपने घरों में देश के तिरंगे झंडे को लगाएं और अपने मोहोलो और आज पास के लोगो में देश की आजादी के लिए शहीद होने वाले क्रांतिकारी वीर बलिदानियों के महान कार्यों के बारे मे समाज को जाग्रत करे ताकि पूरा समाज और नई पीढ़ी के बच्चे अपने देश के सच्चे सेवको और उनके त्याग और बलिदान को जान सकें और सभी धर्मो के लोग एकता के साथ रहते हुए देश की सेवा करें।
इस विशेष प्रार्थना सभा में प्रमुख रूप से पादरी जितेन्द्र सिंह, पादरी रवि कुमार, पादरी बृजेश कुमार, पादरी राकेश मैसी, भाई रोहित जॉन, मनीष जेम्स, मिसेज हैलीना सिंह, मिसेज पूर्णिमा जेम्स एवं कई क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित थे। पादरी भीम सिंह, पादरी टैरी सिंह, भाई मुकेश वर्मा, भाई संजीव, बहन माथी फैल, वहन सरोज, पादरी संदीप मसीह इत्यादि ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh