Advertisement

झंडा ऊंचा रहे हमारा के नारों के साथ कुल हिंद जमीअतुल आवाम ने निकाली तिरंगा रैली

कानपुर , चमनगंज से कुल हिंद जमीअतुल आवाम के तत्वधान में आजादी के महाउत्सव 15 अगस्त की 75 वी वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर जश्न ए आजादी मनाते हुए शहर क़ाज़ी कानपुर जनाब मौलाना मुफ्ती मोहम्मद साकिब अदीब मिस्बाही के नेतृत्व में हिंदुस्तान जिंदाबाद, आजादी महोत्सव जिंदाबाद, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा ,जान देकर भी करेंगे हम सुरक्षा मुल्क की आदि नारों के साथ तिरंगा रैली निकाल कर आजादी का जश्न मनाया गया रैली हाजी शेरा चौराहे से निकल कर मोहम्मद अली पार्क में समाप्त हुई इसके बाद पर्यावरण सुरक्षा एवं सुरक्षा का संदेश देते हुए पार्क में पेड़ लगाकर पर्यावरण जागरूकता की अलख जगाई गई।
नायब शहर क़ाज़ी क़ारी मोहम्मद सगीर आलम हबीबी ने कहा आज हम खुली हवा में आजादी के साथ अपनी धार्मिक स्वतंत्रताओं के वातावरण में सांस ले रहे हैं हमें उनका एहसान मंद होना चाहिए।
महामंत्री महबूब आलम खान ने कहा कि जहां तमाम समुदाय आजादी का पर्व मना रहा है वहीं मुसलमान भी इस पर्व को मनाने के लिए अग्रसर है यह हमारा दायित्व है कि आजादी के इस 75 वे वर्षगांठ के सुभ अवसर पर महापर्व का हिस्सा बनते हुए इस अंदाज में जश्न ए आजादी मनाए की दुनिया का हर व्यक्ति देख ले कि यह अपने पूर्वजों को याद करने वाली कौम है ।इस अवसर पर नायब शहर काजी कारी सगीर आलम हबीबी जमीयत के महामंत्री महबूब आलम खान हाजी सलीम शेरखान मौलाना शाह आलम बरकाती नूर मोहम्मद खान इस्लाम खान आजाद कारी मजा सलामी इस्लाम चिश्ती सैयद हाजी जफर मोहम्मद मक्की अफजाल अहमद राशिद खान असद सिद्दीकी आदि मौजूद!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh