Advertisement

महाराजपुर विधानसभा वार्ड 12 में सपा का सदस्यता अभियान

आज समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान महाराजपुर विधानसभा वार्ड नंबर 12 के अंतर्गत सुखनीपुर गांव में समाजवादी पार्टी से जुड़े व्यापारी नेता प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव समाज सेवक जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में हुआ। मुख्य अतिथि के रुप में आए महाराजपुर विधानसभा समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी फतेह बहादुर गिल की उपस्थित में सुखनीपुर, खजुरिया और कुलगांव के सैकड़ो लोगों को समाज सेवक जय प्रकाश गुप्ता ने समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता रसीद दी और सभी को समाजवादी पार्टी व अखिलेश यादव के लिए निष्ठा से काम करने की शपथ दिलवाई । व्यापारी, युवा, महिलाएं, मजदूर सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। व्यापारी नेता जय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि केवल समाजवादी पार्टी ही प्रदेश में युवाओं, व्यापारियों, मजदूरों, गरीबों, किसानों, छात्रों, शिक्षकों की आवाज उठाती है वहीं मौजूद महाराजपुर विधानसभा समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी फतेह बहादुर गिल ने प्रारंभिक सदस्यता लेने वाले सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया इस मौके पर व्यापारी नेता जय प्रकाश गुप्ता के साथ नूर मोहम्मद, साहब लाल भारती, सत्यम कुमार, सतीश कुमार, रामबाबू यादव, पप्पू यादव, प्रेमा देवी, रमेश कुरील, गुलाब यादव, सुंदर, महेंद्र यादव, अशोक यादव, आदि लोग मौजूद रहे।।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh