Advertisement

स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

कानपुर। 75वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्‍ति की बयार बह रही है। पूरे देश में आजादी के अमृत महोत्सव की धूम देखी जा रही है। इस दौरान यूपी टीवी 7 न्यूज़  एवं अलर्ट टीम समाचार द्वारा सरसैया घाट कार्यालय स्थित ऐतिहासिक झंडारोहण करके देश के लिए कुर्बानी देने वाले बलिदानियों को भी याद किया गया। झंडारोहण यूपी टीवी 7 न्यूज़ के संपादक नरेश सिंह चौहान व अलर्ट टीम के संपादक के के साहू ने किया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सभी पत्रकारों , समाजसेवियों ने राष्ट्र गान एंव राष्ट्र गीत गाकर तिरंगे झंडे को सलामी देते अमर बलिदानी शहीदों को नमन किया।
इस अवसर पर संपादक नरेश सिंह चौहान ने कहा आज ये हमारा सौभाग्य है कि हमसब आजादी का अम्रत महोत्सव मना रहे है स्वतंत्रता संग्राम में पत्रकारों का योगदान नही भुलाया जा सकता है कानपुर में अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी का प्रताप अखबार उस समय आज़ादी के दीवानों का मुखपत्र हुआ करता था। पत्रकारों ने हमेशा निस्वार्थ, निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता के जरिए देश की एकता और अखंडता को बनाये रखने के लिए हमेशा काम किया है। संपादक के के साहू ने कहा कि देश की आज़ादी में पत्रकारो का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिसको भुलाया नहीं जा सकता है।

आजादी के 75 साल पूरे होने पर पत्रकारों ने हाथों में तिरँगा लेकर जोशीले अंदाज़ में भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। यूपी टीवी 7 न्यूज़ व  अलर्ट टीम समाचार पत्र द्वारा आए हुए समाजसेवियों एवं पत्रकारों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर  डॉ हेमंत मोहन, वरिष्ठ पत्रकार विष्णु गुप्ता, डीके सिंह, समय संचार के संपादक राम सुखयादव , पदम साहू पत्रकार ,स्वप्निल तिवारी ,आशीष गुप्ता ,संजय गुप्ता, सौरभ सिंह, राहुल गुप्ता, विकास गुप्ता, मनी वर्मा,अजीत कुमार, उत्कर्ष कुमार राजू शर्मा,मोहम्मद नईम ,अरविंद कुमार एडवोकेट, राहुल दीक्षित, सागर गुप्ता ,मनीष जैन ,उमेश साहू, नितिन साहू, महेंद्र साहू, अजय यादव ,शिवम साहू, हर्षित साहू, मोहम्मद आमिर, संजीव साइलस, सुमित कुमार, नवदीप यादव, योगेश बाजपेई, आशुतोष बाजपाई ,अंकुश अग्रवाल ,इरशाद सिद्दीकी ,अभिषेक साहू, जितेश जयसवाल, दिलीप निगम, डॉ मनोज तिवारी, बलराम निषाद,  सचिन गुप्ता, करण साहू, पारसनाथ साहू, सचिन साहू आदि पत्रकार मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh