Advertisement

रोटरी क्लब ऑफ कानपुर शौर्य द्वारा आठवां अधिष्ठापन समारोह

आज रोटरी क्लब ऑफ कानपुर शौर्य द्वारा अपना आठवां अधिष्ठापन समारोह मर्चेन्ट चेम्बर प्रेक्षाग्रह सिविल लाइन कानपुर में आयोजित किया जिसमें वर्ष 2022-23 के लिये रोटेरियन सूर्य नारायण बाजपेई को अध्यक्ष पद पर, रोटेरियन उल्लास वाही को सचिव पद पर अभिषेक कपूर को सहसचिव पद पर तथा ओम प्रकाश बदलानी को कोषाध्यक्ष पद पर पदासीन किया इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष ने 2022-23 के अपने निदेशक मण्डल के सदस्यों से सभी का परिचय कराया तथा अपने उदबोधन सम्बोधन में वर्ष 2022-23 में कराये जाने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। क्लब सचिव ने माह अगस्त सितम्बर में होने वाले क्लब के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान करी कार्यक्रम का शुभारम्भ चार्टर अध्यक्ष की पुत्री उर्षिता गुप्ता द्वारा गणेश वन्दना पर नृत्य प्रस्तुति द्वारा हुई तत्पश्चात समारोह के सूत्रधार मुकेश जैन ने विभिन्न गणमान्य विभूतियों को मंच पर मंचासीन कर दीप प्रज्जवलित करवाया वर्ष 2021-22 के निवर्तमान अध्यक्ष नवेन्दू अदावल ने अपना स्वागत उद्बोधन दिया। जिसमें उन्होंने अपने कार्यकाल में हुये कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा वर्तमान अध्यक्ष को पदग्रहण पर शुभकामनायें दी। निवर्तमान सचिव सुनील भल्ला द्वारा वर्ष 2021-22 की क्लब रिपोर्ट प्रस्तुत करी। इसके उपरान्त निवर्तमान/वर्तमान अध्यक्ष एवं सचिवों ने अपना-अपना कॉलर बदलकर पदासीन कराया इस अवसर पर मुख्य अतिथि पवन अग्रवाल, विशेष अतिथि अभय करन्दिकर एवं मंच पर आसीन सभी विभूतियों द्वारा क्लब की स्मारिका HUMANITARIAN का विमोचन किया गया वर्ष 2022-23 के क्लब अध्यक्ष ने इस अवसर पर सात नये सदस्यों को क्लब की सदस्यता ग्रहण करायी। इसके उपरान्त चार्टर अध्यक्ष अमिताभ गुप्ता द्वारा, पूर्व मण्डलाध्यक्ष दिनेश चन्द्र शुक्ला द्वारा तथा वर्ष 2023-24 के होने वाले मण्डलाध्यक्ष विवेक गर्ग, क्लब के मण्डला अध्यक्ष के विशेष प्रतिनिधि अविनाश गुप्ता द्वारा अपने-अपने उद्बोधन दिये गये इसके पश्चात् विशेष अतिथि आई.आई.टी कानपुर के डायरेक्टर प्रोफेसर अभय करन्दिकर द्वारा आशीष वचन प्रदान किये जिसमें उन्होंने क्लब को और अधिक सामाजिक योगदान देने के लिये प्रेरित किया इसके उपरान्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि A.K.S. पवन अग्रवाल जी द्वारा अपने उद्बोधन में रोटरी फाउन्डेशन में योगदान देने की महत्त्वता के बारे में प्रकाश डालते हुये क्लब अध्यक्ष और उनकी पूरी टीम को बधाई व शुभकामनायें दी तथा क्लब की उत्तरोत्तर वृद्धि की मंगलकामनायें दी तथा कार्यक्रम के सूत्रधार मुकेश जैन को सुन्दर संचालन के लिये बधाई दी कार्यक्रम का समापन अनू कपूर द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव देकर करा गया ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh