Advertisement

ग्वालटोली पुलिस एसएचओ का सराहनीय कार्य एक बार फिर देखने को मिला

कानपुर ग्वालटोली में स्थित ब्रह्मदेव मन्दिर के पास फुटपाथ पर बुजुर्ग पंडित सूर्य नरायन मिश्रा की मौत हो गई। पार्षद और पुलिस ने अंतिम संस्कार कराया है।आपको बतादे की ग्वालटोली के ब्रह्मदेव मन्दिर के पास फुटपाथ पर ही पंडित सुर्यनारायण रहते थे।इलाक़ाई लोगो के मुताबिक वो यहाँ पर वर्षो से रह रहे थे। उनकी स्वाभाविक मौत हो गयी ।लोगो ने स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी ।वही मौके पर पहुचे ग्वालटोली SHO धनंजय सिंह ने बारीकी से जांच की।पता चला कि बुजुर्ग सुर्यनारायण काफी समय से बीमार चल रहे थे।जिसकी वजह से उनकी मौत हो गयी है।जिसके बाद स्थानीय पार्षद लश्मी कोरी ने बुजुर्ग के परिजनों से बात करने का प्रयास किया लेकिन उन लोगो ने यहां आने के लिए मना कर दिया।जिस पर तय किया गया कि उनका दाह संस्कार स्थनीय लोगो को ही करना होगा।जिसके बाद पार्षद लश्मी कोरी ने पुलिस की मदद से उनका दाह संस्कार करा दिया है इस नेक कार्य के लिए ग्वालटोली पुलिस प्रशासन ने आकर के लोगों के लिए एक मिसाल कायम कि ग्वालटोली पुलिस में एसएचओ धनंजय सिंह, एसएसआई दिनेश कुमार साथ में कांस्टेबल मौजूद रहे!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh