Advertisement

प्रसपा नगर ने किया झंडारोहण

कानपुर, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अल्पसंख्यक सभा के नगर अध्यक्ष हाजी अय्यूब आलम के नेतृत्व में थाना चमनगंज चौराहे पर 15 अगस्त के शुभ अवसर पर झंडारोहण एवं राष्ट्रीय गीत का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रसपा नगर अध्यक्ष आशीष चौबे उपस्थित हुए एवं झंडारोहण कर आजादी की 75 वीं वर्षगांठ की शुभकामनाये भेंट की व मिष्ठान वितरण किया गया। हाजी अय्यूब कहा कि मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना हिंदी है हम वतन हिंदुस्तान हमारा सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा। इस अवसर पर मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद अनवर, जमाल अख्तर भोला भाई, मोहम्मद वसीम उर्फ काले, वहीं मुमताज उर्फ राजू महेंद्र प्रताप सिंह, कीर्ति, राजा राम किशन, राजू खन्ना राकेश रावत सरवन गौतम इत्यादि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh