Advertisement

स्वतंत्रता दिवस पर युवा मुस्लिम परिषद कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया

कानपुर ,युवा मुस्लिम परिषद प्रमुख डॉ.सुहैल चौधरी ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर क़ानपुर स्थित अपने आवास पर ध्वजारोहण किया,साथ ही इस अवसर पर युवा मुस्लिम परिषद कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है। युवा मुस्लिम परिषद प्रमुख डॉ.सुहैल चौधरी ने कहा भारत देश 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों की हथकड़ियों व बेड़ियों से मुक्त हो गया था। 15 अगस्त 1947 को निकलने वाला सूरज देश की तरफ मुस्कुराकर लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे रहा था। इस दिन से प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।आज हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं।भारत को आजाद कराने के लिए महात्मा गांधी, भगत सिंह, लियाकत अली खान, अब्दुर रब निशतर, हुसेन शहीद सुहरावर्दी, ए.के.फजलुल हक, बेगम जहां आरा शाहनवाज, मंगल पांडे, लाला लाजपत राय, चंद्र शेखर आजाद, राम प्रसाद बिस्मिल और सुभाष चंद्र बोष समेत सैकड़ो स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना अहम योगदान दिया।
इस अवसर पर युवा मुस्लिम परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उस्मान शाह ने कहा की हर भारतवासी के लिए उसका देश सबसे पहले आना चाहिए!इस अवसर पर युवा मुस्लिम परिषद के राष्ट्रीय महासचिव साजिद हुसैन आज़मी,फईम मेवाती ,एडवोकेट रिहाना मेवाती,जमशेद चौधरी, साजिद मेवाती , काजू भाई,अरशद,अनिल,मेवाती ,डॉ.नईम ,साजिद,सोनू शाह ,सददाम हुसैन, इरफान भरोसे यादव,राजनकोरी,इरफान,अनिल,अरविन्द,विकास ,सकील,अजय प्रताप,इमरान, डॉ. नौशाद,विशाल आदि लोग मौजूद रहे !

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh