Advertisement

कानपुर,बर्रा 8 बसंत पेट्रोल पंप के पास कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड ने सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष सुशील सोनी ने माल्यार्पण किया सभी को स्वतंत्रता दिवस की मिठाई खिला कर शुभकामनाएं दी सोनी ने बताया दोस्तों,आज हम जिस तिरंगे की छांव में खड़े हैं वो हमे जीवन जीने के सही तरीके सिखाता है. इस तिरंगे में सबसे ऊपर दिखने वाला केसरिया रंग देश की ताकत और साहस का प्रतीक है. वहीं, बीच में सफेद रंग शांति, सदभावना और सभी धर्मों का सम्मान करना सिखाता है. तिरंगे के सबसे निचली पट्टी पर हरा रंग देश के विकास और समृध्दि का प्रतीक है. झंडे के बीच में बना अशोक चक्र हमे निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है.भारत की संस्कृति को उसके झंडे में देखा जा सकता है.साथियों,हर भारतवासी के लिए उसका देश सबसे पहले आना चाहिए.भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है. यहां की संस्कृति और सभ्यता को हमें नमन करना चाहिए. आइए,इस शुभ अवसर पर राष्ट्र निर्माण, देश के विकास और सम्मान बनाए रखने का संकल्प लेते हैं. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुशील सोनी,लक्ष्मी नारायण दीक्षित,सेवादल बुंदेलखंड प्रदेश अध्यक्ष संगीत तिवारी, राजू कश्यप,गीता दीक्षित,रेनू सिंह,गिरीश चंद कमल, गोविंद सचान आदि लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh