Advertisement

भारतीय सेना के मेजर एवं एडीसीपी पश्चिम ने नन्हे मुन्ने बच्चों की गीतों की धुन के साथ किया झंडारोहण

दिनांक 15 अगस्त 2022 को आरोग्यधाम ग्वालटोली द्वारा हनीमैन चौराहा सिविल लाइंस में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें झंडारोहण के साथ नन्हे-मुन्ने बच्चों ने स्वर यंत्र पर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेजर योगेंद्र सिंह कटियार, विशिष्ट अतिथि के रुप में श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव एडीसीपी पश्चिम कानपुर नगर उपस्थित रहे आरोग्यधाम के संस्थापक आरआर मोहन एवं संस्थापिका पुष्पा मोहन ने पुष्प माला पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शीलिंग हाउस की छात्रा अणिमा मोहन ने वेलकम स्पीच एवं देशभक्ति के गीतों के साथ किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने झंडारोहण एवं राष्ट्रगान किया। कार्यक्रम में विट्ठल मोहन एवं स्वरांश शर्मा ने देश भक्ति के गीत गाकर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आरोग्यधाम ग्वालटोली के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ हेमंत मोहन ने कहा कि देश जितना सीमा पर के जवानों का आभारी है उतना ही कृतज्ञ हमें हमारे वीर पुलिसकर्मियों के लिए भी होना चाहिए क्योंकि अगर देश के वीर जवान हमें बाहरी खतरों से बचाते हैं तो पुलिसकर्मी देश के आंतरिक खतरों से हम नागरिकों की रक्षा करते हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महोदय ने उपस्थित लोगों से राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने का संकल्प लिया। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि संविधान एवं कानून द्वारा बनाए गए छोटे-छोटे नियमों का पालन करके भी हम लोग राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए राष्ट्र के प्रति अपना सम्मान प्रस्तुत कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में आरोग्यधाम की वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर आरती मोहन ने मुख्य अतिथि महोदय का आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद किया। इस अवसर पर भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज के भूतपूर्व प्रिंसिपल श्री आर आर मोहन , पुष्पा मोहन, अशोक मोहन, कपिल मोहन, सुनीता मोहन, आर एन खन्ना, रोटरी क्लब आफ कानपुर विनायक श्री के रोटेरियन सचिन दीक्षित, रोटेरियन आलोक गुप्ता, रोटेरियन राजेश गुप्ता, कमल गुप्ता, सुनील मिश्रा, किशोर आहूजा, रामकिशन, पारस मदान, सत्यम शुक्ला, कशिश गुप्ता, श्रुति शर्मा, मोहम्मद अलीम , अंकित शुक्ला, अनुज अवस्थी, आशीष यादव, शिवम खन्ना, समेत 200 से अधिक गणमान्य व्यक्ति आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh