कानपुर, आज की छावनी रामलीला कमेटी के तत्वाधान में एक वृक्ष पूर्वजों के नाम वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ वैदिक मंत्रोचार के साथ श्री अनुज गोयल मुख्य अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद कानपुर के कर कलमों द्वारा हुआ ।अध्यक्ष सिद्धार्थ काशीवार ने कहा कि इस पौधारोपण अभियान की खासियत यह है कि हर पौधे के लिए लोहे की मजबूत सुरक्षा ग्रिल लगाई जाएगी । लोग पौधारोपण तो कर देते हैं लेकिन उनकी सुरक्षा का ख्याल नहीं रखते हैं और वह पौधे दो-चार दिन में स्वतः मर जाते हैं या जानवरों द्वारा नष्ट कर दिए जाते हैं । कमेटी द्वारा मुख्य अतिथि को इस अभियान को संरक्षण देने के लिए भी विशेष धन्यवाद दिया गया ।नवगठित महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पूनम सिंह,महामंत्री नीलम अंसारी आदि ने मुख्य अतिथि के द्वारा रामलीला मंचन के पत्रक का अवलोकन कराया ।संचालन रामलीला मंचन कमेटी प्रमुख रामशंकर वर्मा ने किया ।इस अवसर पर सभासद अरविंद त्रिवेदी , विकास गुप्ता डब्बू , अजय गुप्ता महामंत्री , सुशील कुमार वर्मा , सुरेंद्र सविता , पूनम सिंह अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ , नीलम अंसारी , शिवा बाल्मीकि , अनीता दुआ,आशीष विश्वकर्मा ,दीक्षा गौतम , जय कुमार प्रजापति बुशरा अंसारी ,जितेंद्र वर्मा बॉबी , इमरान शेख,मुकुल साहू , अशुतोश भटनागर , धर्मेंद्र पाल सिंह , सूरज , नितेश गोलू आदि उपस्थित रहे ।
छावनी रामलीला कमेटी ने एक वृक्ष पूर्वजों के नाम से अभियान का शुभारंभ किया


















