Advertisement

विधायक सुरेंद्र मैथानी ने सीटीआई नहर को पक्का कराने हेतु एक माँग पत्र सौंपा।

गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने दिल्ली में,केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को, दिल्ली अंतर्गत,उनके मंत्रालय में जाकर,सीटीआई नहर को पक्का कराने हेतु,भारत सरकार की भी,वित्तीय स्वीकृति(केन्द्रांश सहयोग) के लिये,जनहित के सम्बंध में जनहित में, एक माँग पत्र सौंपा।
विधायक ने,मंत्री से बताया कि, पूर्व में कानपुर नगर जब बसा था तब उक्त नहर कानपुर के बाहरी भाग से जाती थी। परन्तु शहर के विस्तार की वजह से उक्त नहर लाखों घरों की घनी बस्तियों के बीच से जाती है। जो आज तक कच्ची है। उक्त कच्ची नहर के घनी गरीब बस्तियों से जाने के कारण, बरसात में तथा अन्य सामान्य दिनों में भी अक्सर नहर कट जाती है और उसका पानी बस्तियों में घरों के अन्दर घुसकर बाढ़ जैसा दृश्य अक्सर पैदा कर देता है। जिसमें साँप एंव तमाम जानवर कीड़े मकौड़े घरों में घुस जाते है। जानमाल का अक्सर भारी नुकसान होता है और फिर बच्चे महिलायें, बुजुर्ग आये दिन भीषण रोगों से ग्रसित हो जाते है!विधायक ने, मंत्री जी से कहा कि, कच्ची नहर के कारण से नहर में गिर कर, एक 72 वर्षीय बूढ़ी मां का एवं 3 दिन पहले रक्षाबंधन वाले दिन एक 12 वर्षीय बालक का पैर फिसल कर नहर में डूब कर दुखद मौत हो गई।अतः गरीब जनता को इस भीषण,जानलेवा संकट से मुक्ति दिलाने का आग्रह है।विधायक ने यह भी कहा कि, मेरा आपसे निवेदन है कि यदि, उपरोक्त नहर को मॉर्डन रीवर फ्रन्ट की तर्ज पर पक्कीकरण कराकर हरियाली, मार्ग प्रकाश, दोनों ओर चकर टाइल्स की सड़क आदि देकर, एक अनूठा,कानपुर के एतिहासिक स्थल का निर्माण होने से, यह कानपुर महानगर के लिये,एक मील का पत्थर साबित होगा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh