Advertisement

हरियाली से मन चंगा तभी लहराएगा हर घर तिरंगा

कानपुर । आइए,हम सब संकल्प लें कि पौधरोपण की अपने दादा बाबाओं की संस्कृत को पुनर्जीवित करते हुए हर साल 10 पौधे रोपे,किसी पारिवारिक उत्सव या शुभ घड़ी को यादगार बनाने के लिए भी पौधों को रोप सकते हैं स्वतंत्रता दिवस आजादी का अमृत महोत्सव पर्व पर एक पौधा जरूर रोपे अगर निरोगी जीवन चाहिए तो इतना तो हर भारतीय को करना ही होगा तभी हरियाली से मन चंगा लहराएगा घर-घर तिरंगा को जीवंत बना सकेंगे उपरोक्त बात नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल का के अंतर्गत सोसाइटी योग ज्योति इंडिया के तत्वाधान में वृक्षारोपण करने के बाद अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्त अभियान के प्रमुख नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल का के नेशनल ब्रांड अंबेसडर योग गुरु ज्योति बाबा ने कही,ज्योति बाबा ने आगे कहा कि धरती पर घटती हरियाली के प्रतिकूल प्रभाव से न सिर्फ अब आप वाकिफ हैं एक एकड़ में लगे पेड़ उतनी कार्बन सोखने में सक्षम है जितनी एक कार 26 सौ मील चलने में उत्सर्जित करती है साथ ही वातावरण में मौजूद हानिकारक गैसों को भी कैद कर लेते हैं प्रदेश संरक्षक नशा मुक्त समाज आंदोलन अनिल कुमार अग्रवाल आर आर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के चेयरमैन ने कहा कि त्वचा कैंसर के लिए जिम्मेदार अल्ट्रावायलेट किरणों के असर को पेड़ 50 फ़ीसदी तक कम कर देते हैं। अन्य सभी ऑनलाइन वक्ताओं ने पेड़ों के महत्व को विस्तार से बताया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh